Tuesday, November 01, 2005

जिंद़गी इक मधुर गीत है

** गीत **

जिंद़गी इक मधुर गीत है
हैं इसे गुनगुनाने के दिन
दूर जाने के मौसम कभी
हैं कभी पास आने के दिन।

हो चुका है बहुत मान अब
हद से अब दूर मत जाइए
ताप दे दो जमीं बर्फ को
ये हिमालय गलाने के दिन।


बढ़ गए हैं बहुत फासले
मन-कुरंगों से कह दो रुकें
खाईं हमने जो कसमें कभी
आये उनको निभाने के दिन।

उड़ लिए आसमां में बहुत
अब जमीं पर उतर आइए
सोते 'संतोष` अब तक रहे !
आ गए जाग जाने के दिन।
***

-संतोष व्यास

1 Comments:

At 5:14 AM, Anonymous Anonymous said...

Aapki kavityaon se dili sukun mila.Aaj rastrawad aur rarstrprem se aoutprout kavittaon ki rastr aur smaj ko badi aavshykta hai.Aapke asie sarjan ke liya aapko aur aisa sarjan hum tak pahuchane ke liye "narmdateere" ko sadhuwad.
Hemant Richhariya
Editor"saral-chetna"
Hoshangabad(mp)-india

 

Post a Comment

<< Home